
Location/ farrukhabad
Uttar Pradesh
Mo 6306350561
एंकर/ फर्रुखाबाद से बड़ी खबर है, जहां पुलिस ने शानदार काम करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है।
वीओ / फर्रुखाबाद जनपद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 22 लाख रुपये कीमत के 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए, जिससे लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर सर्विलांस प्रभारी संत कुमार और उनकी टीम द्वारा की गई। टीम ने तकनीकी सहायता के जरिए खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए गए। इस मौके पर लोगों ने पुलिस की इस सराहनीय पहल की जमकर तारीफ की और आभार जताया।

