साइबर अपराधियों ने शिकायतकर्ता का सिम कार्ड क्लोन कर ₹3,78,200 की ठगी की, जिसे साइबर क्राइम सेल ने त्वरित कार्रवाई कर वापस दिलाया।

साइबर अपराधियों ने शिकायतकर्ता का सिम कार्ड क्लोन कर ₹3,78,200 की ठगी की, जिसे साइबर क्राइम सेल ने त्वरित कार्रवाई कर वापस दिलाया।

Lucknow

01-कार्यवाही –
श्रीमान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपराध में संलिप्त वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराध के रोकथाम के आदेश के क्रम में, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) कमिश्नरेट लखनऊ, पुलिस उपायुक्त (अपराध), अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में व सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता से साइबर अपराधियो के द्वारा ठगे गये 3,78,200/- रुपये को शिकायतकर्ता के खाते में पुनः वापस कराया गया है।
02-घटना का संक्षिप्त विवरण-
शिकायतकर्ता के द्वारा दिनाँक 04/02/2026 को साइबर क्राइम सेल में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता का सिम कार्ड क्लोन करके उनके खाते से 4,18,000/- रू का फ्राड कर लिया गया। उक्त प्रार्थना पत्र को साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कर प्रार्थना पत्र में अंकित तथ्यों के अनुसार साइबर अपराधियो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही की गयी।
03-साइबर सेल द्वारा की गयी कार्यवाही-
शिकायतकर्ता द्वारा साइबर सेल में दिये गये प्रार्थनापत्र पर प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह के आदेशानुसार उ0नि0 सैय्यद हसन आदिल द्वारा प्रार्थनापत्र पर त्वरित कार्यवाही की गयी, जिसमें कृत कार्यवाही के क्रम में सम्बन्धित बैंक / कम्पनियो से सम्पर्क कर संदिग्ध खातो को फ्रीज करा कर प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही कराते हुये साइबर ठगो के द्वारा निकाली गयी कुल धनराशि 4,18,000/- रुपये में से 3,78,200/- शिकायतकर्ता के खाते मे वापस करायी गयी है। साइबर क्राइम सेल के द्वारा की गयी कार्यवाही के कारण शिकायतकर्ता अपनी धनराशि वापस को पाकर अत्यन्त प्रसन्न है तथा पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ को धन्यवाद प्रकट किया है।
04-बरामद करने वाली पुलिस टीम –
1- प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह प्रभारी साइबर क्राइम सेल पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ।
2- उ0नि0 सैयद हसन आदिल साइबर क्राइम सेल पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ।
3- हे0का0 वसीम खान साइबर क्राइम सेल पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ।
4- हे0का0 गौरव शुक्ला साइबर क्राइम सेल पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ।
5- हे0का0 अलोक सिंह साइबर क्राइम सेल पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ।
6- का0 श्रीकान्त साइबर क्राइम सेल पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ।

अपील- किसी भी व्यक्ति के खाते में रुपये जमा करने से पहले उसकी सत्यता की जाँच अवश्य करें ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *