यूपी में बड़ा हादसा: बेकाबू ईको कार तालाब में गिरी, चार की मौत; तेरहवीं संस्कार में गया था अग्निहोत्री परिवार

यूपी में बड़ा हादसा: बेकाबू ईको कार तालाब में गिरी, चार की मौत; तेरहवीं संस्कार में गया था अग्निहोत्री परिवार

कानपुर के आवास विकास कल्याणपुर-3 निवासी राजकिशोर अग्निहोत्री परिवार के साथ ईको कार से सास की त्रियोदशी संस्कार में शामिल होने औरैया के सहायल गांव गए थे। 

यूपी के कानपुर स्थित शिवली कल्याणपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, वहीं चार को सुरक्षित बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया गया, जबकि चालक लापता है। सभी औरैया के सहायल गांव से एक त्रियोदशी संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। 

सास की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गे थे राजकिशोर
कानपुर के आवास विकास कल्याणपुर-3 निवासी राजकिशोर अग्निहोत्री परिवार के साथ ईको कार से सास की त्रियोदशी संस्कार में शामिल होने औरैया के सहायल गांव गए थे। वापस लौटने के दौरान शाम 7:40 बजे के करीब उनकी कार शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर बैरी गांव के सांचुला माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर तालाब में चली गई। हादसा देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे।

इनकी हुई मौत
पुलिस ने अंदर फंसे लोगों को निकाल कर शिवली सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने राजकिशोर अग्निहोत्री (60), उनकी पत्नी स्नेहलता (55), बहू राखी उर्फ हिमांशू अग्निहोत्री (35), पौत्र शिव (2) पुत्र अंकुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि कृतिका अग्निहोत्री (30) सुधा (45) पत्नी संजय वाजपेई, वानी अगिनहोत्री (3) पुत्री अंकुर, कान्हा (4) पुत्र संजय, सुधांशु (24) पुत्र राजकिशोर घायल अवस्था में शिवली सीएचसी पहुंचाया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। 

पुलिस का बयान
एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि चार लोगों की डूबने से मौत हुई है। अन्य का इलाज चल रहा है। चालक राजकुमार का पता नहीं चला है, उसकी तलाश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *