पिहानी में आज खाटू श्याम का जागरण: प्रिंस म्यूजिकल ग्रुप मुरादाबाद जागरण का आयोजन, भक्तिमय होगा माहौल

पिहानी में आज खाटू श्याम का जागरण: प्रिंस म्यूजिकल ग्रुप मुरादाबाद जागरण का आयोजन, भक्तिमय होगा माहौल

नवनीत कुमार राम जी

पिहानी के रामलीला मैदान व शीतला मंदिर के निकट गृह प्रवेश के उपलक्ष में बाबा खाटू श्याम का जागरण ऋषि शर्मा व संजीव शर्मा की ओर से कराया जा रहा है। आज शुक्रवार रात खाटू श्याम बाबा दरबार का दिव्य नजारा दिखेगा। जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर श्याम दरबार का दरबार सजेगा। इसदौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा।।कार्यक्रम में सुंदर-सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की जायेगी। सिंगर सुरभि चतुर्वेदी जयपुर,’ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है’, ‘हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा’ और ‘सेठों का सेठ मेरा खाटू नरेश’ जैसे कई मनमोहक भजन सुनाए जाएंगे। शुभी सरगम लखनऊ, साकेत गुप्ता लखीमपुर, अभि अनुज राजस्थान आदि कलाकारों की ओर से बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *