कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) पैनल के वरिष्ठ अंपायर मानिक गुप्ता की बुधवार को मैच के दौरान मौत हो गई। 65 वर्षीय मानिक गुप्ता केडीएमए लीग के मुकाबले में अंपायरिंग कर रहे थे। उसी समय शुक्लागंज के सप्रू मैदान में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर मैदान में मौजूद अंपायर और खिलाड़ियों को डंक मारे।
चपेट में आए कई खिलाड़ी और अंपायर बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर स्थिति में अंपायर मानिक गुप्ता को शुक्लागंज के दो निजी अस्पतालों के बाद एलएलआर और वहां से कार्डियोलाजी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

