
जनपद कौशांबी: जिले में आज दिनांक 31.12.2025 को पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी दीर्घकालिक, निष्ठापूर्ण एवं अनुकरणीय सेवाएँ प्रदान कर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके द्वारा विभाग को दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो वर्षों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए उनके अनुभवों को विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विदाई समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह तथा प्रतिसार निरीक्षक कौशाम्बी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए एवं उनके योगदान की सराहना की गयी । सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी निम्नलिखित हैं।
उ0नि0 ( लिपिक ) अनिल कुमार शर्मा
उ0नि0ना0पु0 राजेश कुमार पाठक
उ0नि0ना0पु0 विजय बहादुर यादव
ब्यूरो चीफ राजेश कुमार साहू कौशांबी

