
जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर अनूपशहर में 2025 – 26 कक्षा 12 के छात्रों की फेयर वैल पार्टी का आयोजन किया गया ।
कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्रों का तिलक लगाकर ,फूलों की वर्षा कर, करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया । विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी,अध्यापक/ अध्यापिका व छात्रों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि व हवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
मंच संचालन वंशिका अग्रवाल , वर्णिका राघव ने किया।
इस अवसर पर कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने मंच पर रैंप वॉक ,गीत नृत्य व विभिन्न खेलों के द्वारा सभी का मन मोह लिया ।विद्यालय की मिस फेयरवेल के चुनाव में संध्या वार्ष्णेय कक्षा 12 ने बाजी मारी । मोहित यादव को मिस्टर फेयरवेल के रूप में चुना गया । मोस्ट क्रियेटिव अरूंधति घटक , स्पोर्ट्स स्टार धृतिका, मोस्ट पंक्चुअल शान , सर्वश्रेष्ठ अनुशासित छात्रा के रूप में अरू को व बैस्ट स्माइल प्रतीक्षा, पौरूष जिन्दल को हैल्पफुल व एनर्जैटिक का खिताब दिया गया। इन्हे विद्यालय की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्रदान किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने छात्रों की विदाई समारोह में भाव विभोर शब्दों से शुभाशीष देते हुए उनके मंगल भविष्य की कामना की व कहा कि बचपन की यादों को दिल में संजोएं व एक आदर्श मानव बनें। ईश्वर आपको हर खुशी दे।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापक/अध्यापिका व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

