
लखनऊ के इंदिरा नगर में रहने वाली 28 साल की तन्नू सिंह अपने घर में मृत पाई गई। तन्नू मॉडलिंग फील्ड से जुड़ी थी और सेक्टर-14 में अपने पति राहुल सिंह के साथ रहती थी।
पुलिस के अनुसार, तन्नू ने कथित तौर पर बुधवार शाम को आत्महत्या कर ली। तन्नू के परिवार ने दावा किया है कि वह उस समय बहुत आहत हुई थी जब उसके पति ने कथित तौर पर पारिवारिक बातचीत के दौरान मजाक में उसे ‘बंदरिया’ कहा था।
उनका मानना है कि इस टिप्पणी से आहत होकर तन्नू ने ये जानलेवा कदम उठा लिया। तन्नू अपने लुक्स और मॉडलिंग करियर को लेकर बहुत संवेदनशील थी, और इस तरह की टिप्पणियां उसे गहराई से चोट पहुंचाती थीं।

