लेजर शो में लखनऊ को लक्ष्मणपुरबताने पर योगी सरकार का स्वागत

लेजर शो में लखनऊ को लक्ष्मणपुरबताने पर योगी सरकार का स्वागत

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के युवा नेता एवं हिंदू महासभा लखनऊ के पूर्व जिला अध्यक्ष अंशुमान त्रिवेदी ने गणतन्त्र दिवस के मौके पर विधानभवन पर उ.प्र. सरकार के लेज़र शो में लखनऊ को लक्ष्मणपुर बताये जाने पर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुये धन्यवाद दिया और कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने साफ कर दिया है आने वाले समय में लखनऊ अपने पौराणिक नाम लक्ष्मणपुर के नाम से पहचाना जायेगा। ज्ञातव्य हो कि बीते 22 जनवरी को लखनऊ के नाम को बदलकर भगवान श्रीराम के भाई लक्ष्मण जी के नाम से लक्ष्मणपुरी किये जाने की मांग को लेकर हिन्दू राष्ट्र निर्माण यात्रा भी निकाली थी, जिसके उपरान्त चार दिनों बाद ही गणतंत्र दिवस के मौके पर विधानभवन पर हुये लेजर शो के दौरान लखनऊ को लक्ष्मणपुर बताकर योगी सरकार ने संकेत दे दिये है कि लखनऊ को लक्ष्मणपुर के नाम से आने वाले समय में पहचाना जायेगा, जिसका अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा स्वागत करता है। युवा नेता अंशुमान त्रिवेदी ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुनः मांग करते हुये कहा कि मुग़लों द्वारा जिन-जिन जिले गाँव, महानगर के नाम बदले गये थे उन सबका पुनः पौराणिक नाम से अलंकृत किया जाये।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *