फर्रुखाबाद। सड़क सुरक्षा माह के तहत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में 05 जनवरी 2026 को ब्लॉक बढ़पुर में ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत एवं यातायात प्रभारी सत्येन्द्र कुमार ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए ट्रैक्टर-ट्रालियों में रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य रूप से लगवाने पर जोर दिया। बैठक में 23 ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया।
एआरटीओ ने बताया कि वर्ष 2025 में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं व मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिसे रोकने के लिए ग्राम स्तर पर जागरूकता आवश्यक है। “नो हेल्मेट नो पेट्रोल” अभियान, ओवरलोडिंग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल का प्रयोग न करने तथा गति नियंत्रण जैसे नियमों का पालन करने की अपील की गई।
बैठक में राह-वीर योजना व हिट एंड रन मुआवजा योजना की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

Posted inUttar Pradesh
