स्लग वृद्ध महिला से कुंडल लूट का खुलासा, आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

स्लग वृद्ध महिला से कुंडल लूट का खुलासा, आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

शानू खान संवाददाता
लोकेशन फर्रुखाबाद
जनपद फर्रुखाबाद
Mo 6306350561

एंकर खबर उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद से है जहां 85 वर्षीय वृद्ध महिला से कुंडल लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया पुलिस ने एक आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए कुंडल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।

वीओ / बताया जा रहा है कि 25 मार्च को कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के बिजाधरपुर पाल नगला गांव में पूर्व सैनिक संतोष पाल की मां राम जानकी घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने उनके कानों से कुंडल लूट लिए और फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर एसओजी और थाना पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने राजा नगला निवासी निखिल कटियार और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से लूटे गए कुंडल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

वाइट अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *