बाँदा : पूरन राय
कानपुर: आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर पुलिस को चुनौती देने वाले 50 हजार का इनामी विकास दुबे का किले नुमा घर आज पुलिस ने गिरा दिया। इस मकान से ही पुलिस पर फायरिंग कर सीओ समेत आठ पुलिस कर्यियों की हत्या कर दी गयी थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधीक्षक दक्षिण अपरणा गुप्ता की अगुवाई में कई थानों की पुलिस बिकरू गांव में मौजूद थी। सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी ग्रामीणों के साथ बैठ कर विकास दुबे के सम्पर्क सूत्रों की टोह लेते रहें।