दिल्ली : आर्यन मिश्र
लखनऊ में होने वाले मिस्टर एंड मिस प्राइड ऑफ यूपी २०२० को मिस यूपी २०१९ की विजेता ज़ोया शेख़ जज करेंगी | मेधावी ज़ोया ने यू तो सर्वाधिक मेडल भाषण प्रतयोगिता मे जीते हैं किन्तु उन्हें मॉडलिंग एवम् ऐक्टिंग में विशेष रुचि है एसआरके इंस्टीट्यूट से ऐक्टिंग सीखने वाली ज़ोया का सफ़र इतना आसान ना था | घरवालों के सपोर्ट के बिना भी ज़ोया ने अपनी मेहनत से अपना मुकाम हासिल किया| एकलव्य कोचिंग से एसएससी की तैयारी करने वाली ज़ोया के पिता का सपना ह कि वह सरकारी अधिकारी बने किंतु ज़ोया खुद को एक अदाकारा रूप में देखती हैं| पिता के सपनों तथा ख़ुद के सपनों के बीच सामंजस्य बिठा वह अपने सपनों की ओर बढ़ रही हैं| भविष्य में ज़ोया शेख़ उदय पांडेय के निर्देशन में कुछ पंजाबी एल्बम करने वाली हैं | इतना ही नहीं , मुंबई में होने वाले आगामी इंडियन सिनेमा अवॉर्ड में भी शिरक़त करेंगी| ज़ोया ने यह दिखा दिया कि सच्ची लगन से की गई मेहनत ज़रूर साकार होती है|