बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और एक्टर धर्मेंद्र एक बार फिर नाना-नानी बन गए हैं। दरअसल, देओल फैमिली की बेटी अहाना देओल ने दो जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि अहाना ने गुरुवार को हिंदुजा हॉस्पिटल में जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। अहाना एंड फैमिली ने दोनों बेटियों का नाम अस्त्रिया और आदिया रखा है। हालांकि, अभी अहाना के अस्पताल से डिस्चार्ज को लेकर खबर नहीं आई है।
ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने हेमा-धर्मेंद्र के नाना-नानी बनने की जानकारी दी है। बता दें कि अहाना दूसरी बार मां बनी हैं, इससे पहले उन्होंने 2015 में बेटे दारेन को जन्म दिया था। अहाना की 2 फरवरी 2014 को वैभव वोहरा से शादी हुई थी। साथ ही अब अहाना के नाम से बने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसकी जानकारी दी गई है और इंस्टाग्राम पर एक क्रिएटिव के जरिए लोगों को बताया गया है।