दीपचंद्र दीक्षित संवाददाता
लोकेशन फर्रुखाबाद
जनपद फर्रुखाबाद
व्हाइट अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार
फर्रुखाबाद, अमृतपुर। ओमवीर राठौर हत्याकांड में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी को अमृतपुर थाना पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, वहीं एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम गुर्जरपुर पामरा निवासी सुरजीत उर्फ ननकू यादव ओमवीर राठौर की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुलिया के नीचे छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रक्षा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सुरजीत यादव के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। इसी दौरान आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में सिपाही वसीम भी गोली लगने से जख्मी हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि मौके से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस तीन लाइफ कार्टेज बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी और सिपाही को तत्काल उपचार के लिए राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही पुलिस ने रामू यादव के खेत से ओमवीर राठौर का कंकाल बरामद किया था। इस मामले में मृतक की पत्नी धरमशिला ने रामू यादव, उसके भाई सुरजीत यादव सहित अन्य के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
व्हाइट अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार

