संवाददाता खबरों का दंगल यशपाल गंगवार नवाबगंज बरेली
नवाबगंज क्षेत्र के कुंडरा कोठी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध तरीके से डेंटल क्लिनिक और लैब का संचालन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह क्लिनिक डॉक्टर रघुवीर सिंह चौहान के नाम से चल रहा है। जब उनसे उनकी शैक्षिक योग्यता और डिग्री के बारे में पूछा गया, तो वह कोई वैध प्रमाण पत्र दिखाने में असमर्थ रहे।
मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब उन्होंने बताया कि उन्होंने यह काम अपने एक गुरु से सीखा है, जो मानपुर में ‘शर्मा क्लिनिक’ के नाम से प्रैक्टिस करते हैं और डॉक्टर संजय शर्मा के नाम से जाने जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह बिना प्रमाणित डिग्री के इलाज करना मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

