“गन्ना भुगतान को लेकर नवाबगंज में गरजे पूर्व राज्यमंत्री, भाजपा सरकार पर साधा निशाना”

संवाददातासंवाददाता खबरों का दंगल नवाबगंज बरेली

संवाददाता खबरों का दंगल नवाबगंज बरेली

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नवाबगंज की 121 विधानसभा में गन्ना भुगतान और गेहूं क्रय केंद्र की समस्याओं को लेकर पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए भगवत सरन गंगवार ने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान लंबे समय से लंबित है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो प्रशासनिक स्तर पर कड़ा आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। गंगवार ने कहा कि किसानों का हक दिलाने के लिए वह लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार, ग्राम प्रधान प्रहलाद गंगवार, जिला पंचायत सदस्य छेड़ लाल दिवाकर सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *